लघुकथा : एकांतवास
लघुकथा : एकांतवास पति -पत्नी : डॉक्टर साहेब कई दिनों से बच्चों को भूख कम लग रही है व आँखे भी कमजोर होती जा रहीं है. इनके लिए कोई अच्छी सी दवा लिख दो ना प्लीज. डॉक्टर :बच्चे मोबाइल पर गेम या कार्टून देखते होंगे? जी बिल्कुल सही कहा आपने . अच्छा तो यह बताओ कि आप दोनों का इन बच्चों के साथ हंसी मजाक, खेल-कूद, पार्क में जाना तो होता होगा ना? पति पत्नी : नहीं साहब ये बच्चें मोबाइल छोड़े तब ना. बस लगे रहते है. मोबाइल के आलावा इनको कुछ भी तो अच्छा नहीं लगता. डॉक्टर : अच्छा तो ये मोबाइल के ऐडिक्ट है. पति-पत्नी : जी बिल्कुल सही कहा डॉक्टर आपने. डॉक्टर : क्या में आप दोनों की दिनचर्या भी जान सकता हूं ? पत्नी : डॉक्टर साहब ये अक्सर ऑफिस से आने के बाद लैपटॉप लेकर कुछ न कुछ करते रहते है तो मैं घर के काम से फ्री होने के बाद टाइमपास के लिए अपना मोबाइल या टीवी देख लिया करती हूं. 😋 मौलिक रचना अशोक रंगा -अशोक रंगा, बीकानेर, ( राजस्थान )