लघुकथा :छोटी साईकिल
🌝 छोटी साईकल🌝
धनाड्य राजाराम जी के घर दीपावली की सफाई चल रहीं थी. छत पर बच्चों की चार -पांच साइकलें पड़ी-पड़ी खराब हो रहीं थी. उसी दौरान आसपास के झोपड़ पट्टी में रहनेवाले बच्चें भीख मांगने आ टपके.
राजाराम जी के नोकर ने हिम्मत कर साहब से एक पुरानी साईकल इन बच्चों को देने की बात की. साहब "ठीक" बोलकर व्यस्त हो गये और नोकर ने एक साईकिल उन बच्चों को दे दी.
बच्चों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जल्दी से साईकल लेकर अपने घरों की ऒर निकल पड़े.
दूसरे दिन राजाराम जी मॉर्निंग वॉक पर निकले तो देखा कि झोपड़ पट्टी के 7-8 बच्चें उस साईकिल का आनंद ले रहें थे. बारी-बारी से एक-एक बच्चा साईकल पर बैठ रहा था व दूसरे बच्चें अपनी बारी के इंतजार में साईकिल को पीछे से धक्का लगा रहें थे. सभी बच्चों की जैसे गुडमॉर्निंग हो गई हो.
मॉर्निंग वॉक पर आने वाले राजाराम जी की गली के लोगों के अनुसार धनाड्य राजाराम जी बच्चों को गौर से देखते हुवे घर लौट आए. उस वक़्त उनके मन में क्या चल रहा था?
शायद अपने आप पर गर्व महसूस किया हो या शेष पड़ी साइकलें इन बच्चों को देने के बारे में विचार किया हो या अपने नोकर को धन्यवाद दिया हो या इन बच्चों को नई साइकलें दिलाने का सोचा हो या इनको निःशुल्क शिक्षा दिलाने का सोचा हो?
पता नहीं क्या सोचा.
कुछ समय बाद जब वहाँ कुछ भी देखने को नहीं मिला तब लगा कि शायद उस वक़्त वे केवल अपने बिजनेस के बारे में ही कुछ सोच रहें थे.
...............
विशेष :दूसरी तरफ आज एक वीडियो देखने को मिला जिसमें एक सज्जन ने तीन बूट पोलिस करने वाले बच्चों को एक -एक नई साईकिल दिलाई जिसके कुछ फोटोज
ऊपर डाले है.
मौलिक रचना
अशोक रंगा


Beautiful story👌
ReplyDelete,🙏आभार 🙏
DeleteWaahhh
ReplyDelete🙏आभार 🙏
Deleteअच्छी सोच वाली रचना
ReplyDelete🙏पढ़ने व राय व्यक्त करने के लिए दिल से धन्यवाद 🙏
Deleteखुशिया तो छोटी छोटी चीजो को सहज कर ही मिलती है कार बंगला ऐशो आराम से हमे कभी सची खुशिया नही मिलती
ReplyDeleteबचपन मे एक कविता पढ़ी थी-------
मचल गया दीना का लाल खिलौना वही लूंगा जिसे खेल रहा राजा का लाल और दूसरी तरफ मचल गया राजा का लाल खिलौना वही लूंगा जिसे खेल रहा दिना का लाल
एक तरफ सोने का खिलौना और दूसरी तरफ माटी का खिलौना।
जी बिल्कुल सही कहा. बहुत बहुत धन्यवाद
Deleteसुंदर
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद
DeleteBeautiful story
ReplyDeleteतहे दिल से शुक्रिया 🙏
Deleteदिल को छूने वाला भाव हे
ReplyDeleteपढ़ने व उत्साह वर्धन के लिए आभार
ReplyDeleteमर्मस्पर्शी कथा
ReplyDeleteGrt thoughts
ReplyDelete